Haryana Crime Alert: करनाल में दिनदहाड़े किडनैपिंग, दो युवतियों को कार में जबरन उठाया जनकपुरी में 3 लोगों ने किया सनसनीखेज अपहरण, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, इलाके में मची अफरा-तफरी
करनाल डेस्क: करनाल के जनकपुरी इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवतियों का दिनदहाड़े किडनैपिंग का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से ही गली में खड़ी एक काले रंग की कार में तीन युवक मौजूद थे। जैसे ही युवतियां घर के बाहर खड़ी हुईं, दो युवक कार से उतरकर उनका अपहरण कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों का गला दबाया और थप्पड़ भी मारे।
स्थानीय लोगों ने युवतियों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फिर दोनों युवतियों को कार में डालकर फरार हो गए।
डीएसपी राजीव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। क्राइम यूनिट और थाने की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। प्रारंभिक जांच में 2 से 3 लड़के और एक लड़की के शामिल होने की जानकारी मिली है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
