Haryana: सिंचाई विभाग के 70 अफसर चार्जशीटेड, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गिरी गाज सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर कार्रवाई, फेल सैंपल रिपोर्ट से खुला भ्रष्टाचार का राज
हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश के बाद 70 अफसरों पर चार्जशीट जारी की गई है, जिनमें चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई शामिल हैं।
दरअसल, विभाग की जांच में नारनौल ब्रांच नहर और महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से माधोगढ़ घाटी तक बिछाई गई प्रेशराइज्ड पाइप लाइन और नहर नवीनीकरण के सैंपल फेल पाए गए। जांच रिपोर्ट दिल्ली और बद्दी की लैब से आई, जिसमें निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे।
फिलहाल मुख्यालय से सभी जिलों के सिंचाई प्रमुखों को चार्जशीट के आदेश भेज दिए गए हैं। हालांकि भ्रष्ट अधिकारियों के नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम की जांच और लैब रिपोर्ट पर आधारित है।
