Haryana HTET 2025: सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 5 जून तक करें आवेदन एचटीईटी आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू, जानें फॉर्म भरने की डेडलाइन, फीस और एग्जाम डेट
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, HTET 2025 के लिए आवेदन 1 जून से 5 जून 2025 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवार 6 और 7 जून को फॉर्म में करेक्शन भी कर सकेंगे।
HTET Exam Date 2025 पहले ही घोषित की जा चुकी है। परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को तीनों लेवल (PRT, TGT, PGT) के लिए होगी।
💰 एप्लीकेशन फीस:
-
सामान्य वर्ग : एक लेवल – ₹1000, दो लेवल – ₹1800, तीन लेवल – ₹2400
-
SC/PH वर्ग : एक लेवल – ₹500, दो लेवल – ₹900, तीन लेवल – ₹1200
📌 कैसे करें अप्लाई?
-
bseh.org.in पर जाएं।
-
होमपेज पर HTET 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
-
बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
-
शैक्षणिक जानकारी और लेवल चुनें।
-
डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड, मार्कशीट आदि) अपलोड करें।
-
फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
