हिसार में ड्रेन टूटने से 20 से अधिक गांव जलमग्न, किसानों की फसलें हुई बर्बाद बारिश और टूटी ड्रेन ने किया हाहाकार, प्रशासन ने राहत और जल निकासी के लिए शुरू किए बचाव कार्य

0
Screenshot 2025-08-23 175215

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में मूसलाधार बारिश और टूटे हुए ड्रेन के कारण 20 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

प्रशासन ने गांवों में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए हैं। डीसी अनीश यादव ने शुक्रवार को बरवाला के मिजार्पुर, नारनौंद के बास, बास अकबरपुर, पुट्ठी समैण समेत कई गांवों का दौरा किया। इसके साथ ही हांसी के लगभग 15 गांवों में भी जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनमें चैन्नत, भाटला, मेंहदा और थुराना प्रमुख हैं।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों और रिहायशी इलाकों से जल निकासी तुरंत सुनिश्चित की जाए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को ड्रेन, पाइपलाइन और साइफन व्यवस्था को दुरुस्त रखने का आदेश भी दिया गया।

जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की फसल नुकसान रिपोर्ट तैयार करने के लिए पटवारियों और कानूनगो को भी निर्देश दिए गए हैं। राजस्व अधिकारी जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करेंगे।

डीसी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और स्थायी जल निकासी समाधान के लिए मध्यम एवं लंबी अवधि की योजनाएं तैयार कर मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *