Haryana Breaking: हैप्पी कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, अब मोबाइल की तरह होगा रिचार्ज – मिलेगा ये बड़ा फायदा

0
Screenshot 2025-08-21 193437

हरियाणा डेस्कः हरियाणा में हैप्पी कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब लोग अपने हैप्पी कार्ड को भी मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करवा सकेंगे। सरकार ने इसके लिए AU बैंक को अधिकृत कर दिया है। यात्री 100 रुपए से अपनी मनचाही राशि तक का रिचार्ज करवा सकते हैं।

इस सुविधा से यात्रियों को कैश रखने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। वहीं रोडवेज कंडक्टरों को भी फायदा होगा क्योंकि रिचार्ज से उनकी आय में इजाफा होगा। खास बात यह है कि सरकार हैप्पी कार्ड धारकों को टिकट में छूट देने पर भी विचार कर रही है।

किन्हें मिलेगा फायदा?

हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ वे परिवार उठा सकते हैं जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है। पिछले साल जून में शुरू हुई इस योजना के तहत हैप्पी कार्ड धारकों को हरियाणा रोडवेज की बसों में 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *