Haryana Govt Jobs: ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई जिलेवार पोस्टिंग प्रक्रिया मानव संसाधन विभाग ने जारी किए आदेश, स्कूल-अस्पतालों समेत सरकारी दफ्तरों को मिलेगा फायदा

0
Screenshot 2025-08-22 135454

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने लंबे समय से लंबित ग्रुप-डी कॉमन कैडर कर्मचारियों की पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत भर्ती हुए और फिलहाल पंचकूला स्थित डिविजनल कमिश्नर व डीसी ऑफिस में अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारियों को अब औपचारिक रूप से जिलेवार पदस्थापना दी जाएगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ईमेल के जरिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि कर्मचारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने दिया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जाए।

भर्ती प्रक्रिया – 2023

वर्ष 2023 में हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कॉमन कैडर के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। चयनित उम्मीदवारों को अस्थायी तौर पर पंचकूला में तैनात किया गया था। अब इनकी औपचारिक जिला-वार तैनाती शुरू हो रही है।

सरकार का कहना है कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति से स्कूलों, अस्पतालों, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और जनता को सरकारी सेवाएं और तेजी से मिल पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *