Haryana Education Alert: 487 सरकारी स्कूल बिना टीचर के, यमुनानगर सबसे ऊपर प्राइमरी स्कूलों में 2,262 टीचर्स की कमी, 294 स्कूलों में स्टूडेंट्स का एडमिशन तक नहीं, शिक्षा व्यवस्था में गंभीर संकट

0
Screenshot 2025-08-27 155848

हरियाणा डेस्क: हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग की रेशनेलाइजेशन रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य में 487 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी टीचर नहीं है। वहीं, 294 स्कूलों में छात्र एडमिशन ही नहीं हुए हैं। कुल मिलाकर सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 2,262 टीचर्स की कमी है।

राज्य में 8,185 सरकारी स्कूलों में कुल 7,18,964 छात्र हैं, लेकिन सिर्फ 25,762 टीचर्स मौजूद हैं। छात्र-टीचर अनुपात केवल 28:1 है।

जिलावार आंकड़े:

  • यमुनानगर: 79 बिना टीचर वाले स्कूल, 32 बिना स्टूडेंट वाले स्कूल, 132 स्कूलों में 20 से कम छात्र

  • पंचकूला: 45 बिना टीचर वाले स्कूल, 64 स्कूलों में 20 से कम छात्र

  • कुरुक्षेत्र: 34 बिना टीचर वाले स्कूल

  • अंबाला: 22 स्कूल बिना स्टूडेंट

  • हिसार: 17 स्कूल बिना स्टूडेंट

इस रिपोर्ट से साफ है कि हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था संकट में है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने में बड़ी बाधा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *