Haryana Education News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब सिखाई जाएगी फ्रेंच, सरकार ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट सरकारी स्कूलों में फ्रेंच पढ़ाने के लिए चयनित होंगे विशेष शिक्षक, ऑनलाइन परीक्षा से होगा चयन
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का चयन किया जा रहा है, जो आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में फ्रेंच पढ़ाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने सहायक निदेशक (शैक्षणिक) के माध्यम से गुरुग्राम एससीआरटी डायरेक्टर, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और डाइट प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग फ्रांस के दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रेंच एन इंडी (IFI) के सहयोग से सरकारी स्कूलों में फ्रेंच को विदेशी भाषा के रूप में शुरू कर रहा है।
चयन प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवारों को पहले राउंड-1 में भाग लेने का अवसर मिला था। अब जो उम्मीदवार इसमें शामिल नहीं हो सके, उन्हें 28 जून तक लघु वीडियो और लिखित निबंध के रूप में अपनी अभिरुचि (Expression of Interest) प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। राउंड-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का ऑनलाइन योग्यता मूल्यांकन किया जाएगा।
