हरियाणा प्रदूषण: दम घोंट रही जहरीली हवा, फरीदाबाद और गुरुग्राम दुनिया के टॉप-10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल IQAir रिपोर्ट में खुलासा – फरीदाबाद 5वें और गुरुग्राम 10वें स्थान पर, सांस लेना हुआ मुश्किल
हरियाणा डेस्क: प्रदूषण के मामले में हरियाणा के दो बड़े शहरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग संस्था IQAir की ताज़ा रिपोर्ट (2024) में फरीदाबाद और गुरुग्राम दुनिया के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में शामिल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद 5वें स्थान पर है, जहां PM2.5 की औसत सांद्रता 101.2 µg/m³ दर्ज की गई है। वहीं, गुरुग्राम 10वें स्थान पर है, जहां PM2.5 स्तर 87.5 µg/m³ पाया गया। यह स्तर सुरक्षित मानकों से कई गुना अधिक है।
भारत के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर शामिल हैं – जिनमें दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी, लोनी और मुजफ्फरनगर भी प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, इस सूची में असम का बर्नीहाट पहले स्थान पर है।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक उत्सर्जन पर रोक और कचरा प्रबंधन जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन सर्दियों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने से स्थिति और बिगड़ जाती है।
