Haryana News: फर्जी पुलिस आईडी से रोडवेज बसों में फ्री यात्रा, 5 महीने बाद युवक पर केस दर्ज कैथल फ्लाइंग टीम की जांच में खुला राज, पंचकूला पुलिस ने रिपोर्ट देकर की पुष्टि
कैथल: हरियाणा में एक युवक द्वारा फर्जी पुलिस पहचान पत्र बनवाकर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करने का मामला सामने आया है। घटना को हुए करीब पांच महीने बाद केस दर्ज किया गया है। रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह की शिकायत पर तितरम थाना पुलिस ने सिरसा के ऐलनाबाद निवासी संदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
ऐसे हुआ खुलासा
कैथल रोडवेज की फ्लाइंग टीम 26 जनवरी को तितरम मोड़ पर टिकट जांच कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से फतेहाबाद जा रही एक बस में युवक से टिकट पूछा गया। उसने खुद को हरियाणा पुलिस का कर्मचारी बताते हुए आईडी कार्ड दिखाया। जांच में पता चला कि आईडी स्कैन कर बनाई गई फर्जी पहचान पत्र है।
जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
फर्जी आईडी जब्त कर उसकी जांच के लिए पुलिस विभाग, पंचकूला भेजी गई थी। 3 मार्च को एसपी कार्यालय से मिली रिपोर्ट में आईडी को नकली बताया गया। इसके बाद तितरम थाना पुलिस ने संदीप कुमार पर केस दर्ज कर दिया। अब मामले की जांच एसआई सुभाष को सौंपी गई है।
