Haryana में अब ई-रिक्शा और ई-लोडर खरीदना हुआ आसान, बैंक दे रहा 85% तक Loan हरको बैंक की नई योजना: सिर्फ 10.75% ब्याज दर और 36 EMI में प्राप्त करें Vehicle Loan, रोजगार और पर्यावरण दोनों को मिलेगा फायदा

0
Screenshot 2025-08-25 153823

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इलेक्ट्रिक रिक्शा और इलेक्ट्रिक लोडर लोन योजना (I.Y.C. 2025) का शुभारंभ किया। यह योजना अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 अभियान के तहत शुरू की गई है।

  • बैंक इस योजना के तहत ग्राहकों को ई-रिक्शा या ई-लोडर खरीदने के लिए 85% तक लोन उपलब्ध कराएगा।

  • लोन पर ब्याज दर केवल 10.75% से शुरू होगी।

  • ग्राहकों को 36 आसान मासिक किस्तों (EMI) तक पुनर्भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी।

  • न्यूनतम दस्तावेजों और सरल प्रक्रिया के साथ यह योजना पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन दोनों को बढ़ावा देगी।

प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *