Haryana Corona Update: 24 घंटे में 12 नए मरीज, एक्टिव केस पहुंचे 100 गुरुग्राम और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्क रहने की हिदायत

0
Screenshot 2025-08-22 123159

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में 12 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें से 10 केस गुरुग्राम और 2 केस फरीदाबाद से मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय केवल एक मरीज पानीपत के अस्पताल में भर्ती है, जबकि बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक राज्य में 181 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 81 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। गुरुग्राम में 41 और फरीदाबाद में 28 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नए निर्देश

  • विदेश से आने वाले यात्रियों पर होगी सख्त निगरानी।

  • खांसी, बुखार या कोविड जैसे लक्षण वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अनिवार्य कोविड जांच

  • जांच रिपोर्ट आने तक ऐसे यात्रियों को घर पर ही रहना होगा।

  • नागरिकों से अपील – मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *