Haryana Health Update: CM सैनी ने दी मंजूरी, 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत हरियाणा के अस्पतालों में खाली पदों पर जल्द भरी जाएंगी नियुक्तियां, विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर होंगे शामिल

0
Screenshot 2025-08-22 150818

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में स्वास्थ्य क्षेत्र में मरीजों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इन डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर शामिल होंगे।

पिछले साल राज्य में 777 डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई थीं, जिनमें अधिकांश पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। नए डॉक्टरों के आने से राज्य के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सेवा मिल सकेगी, खासकर उन अस्पतालों में जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है।

मुख्यमंत्री सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक में सभी खाली पदों की जानकारी ली थी और तुरंत भरे जाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सीएम की मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बहुत जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *