हरियाणा: 18 दिसंबर से मुख्यमंत्री सैनी का धन्यवाद दौरा, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जताएंगे आभार

0
Screenshot (76)

तीसरी बार बनी भाजपा सरकार का जनता को धन्यवाद देने प्रदेश भर में करेंगे यात्रा: मंत्री कृष्ण बेदी

टोहाना : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 दिसंबर से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना है, जिन्होंने भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया। यह जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने टोहाना में श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित भागवत कथा के दौरान दी।

मंत्री बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को साझा करने के साथ-साथ जनता से सीधे संवाद का माध्यम भी होगा। इसके अलावा, उन्होंने गौशालाओं के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *