Haryana में कुल्हड़ों का कमाल: 7000 कुल्हड़ों से घर रहेगा ठंडा-ठंडा, AC की ज़रूरत हुई कम गर्मियों में 4-5 डिग्री तक घटा Indoor Temperature, बिजली की बचत भी 20-25% तक

0
Screenshot 2025-08-25 154448

हिसार: जैसे ही गर्मी का मौसम करीब आ रहा है, लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के नुस्ख़े खोज रहे हैं। हिसार के आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने इस गर्मी में अपने घर को ठंडा रखने के लिए एक यूनिक तरीका अपनाया। उन्होंने अपने घर की छत बनाने के लिए 7000 मिट्टी के कुल्हड़े इस्तेमाल किए हैं, जिससे बिना AC के भी घर ठंडा बना रहता है

गोकुल गोयल ने बताया कि कुल्हड़ों से बनी छत के कारण घर का रूम टेम्परेचर 4-5 डिग्री तक कम हो गया है। इससे उन्हें 20-25% बिजली की बचत भी हो रही है। उन्होंने सलाह दी कि जो लोग अपने घर में गर्मी से राहत चाहते हैं, वे इस तरीका अपनाएं।

कुल्हड़ों से छत बनवाने पर घर के अंदर का माहौल ग्राउंड फ्लोर जैसा ठंडा महसूस होता है और टॉप फ्लोर भी गर्मी से बचा रहता है। यह पर्यावरण के अनुकूल और बिजली बचाने वाला विकल्प भी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *