सावधान! CET रजिस्ट्रेशन के नाम पर Haryana में ठगी, फर्जी पेज बनाकर फैलाई गई अफवाह HSSC ने किया बड़ा खुलासा – 50 Fake Pages बने, डेट बढ़ाने की खबर पूरी तरह झूठी, FIR दर्ज
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है और युवा आज रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार 14 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। इस बीच साइबर ठगों ने फर्जी पोर्टल के बाद अब सोशल मीडिया पर भी नकली पेज बना डाले हैं और अफवाह फैलाई जा रही है कि CET रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि अब तक 50 फर्जी पेज बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। उन्होंने साफ किया कि कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई ऑफिशियल पेज नहीं है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक अभ्यर्थी द्वारा बार-बार OTP रिक्वेस्ट (3 से ज्यादा बार) करने की वजह से उसका अकाउंट एक घंटे के लिए सॉफ्टवेयर ने ब्लॉक कर दिया। ऐसे में उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल पूरी तरह सही तरीके से काम कर रहा है।
