Haryana CET 2025: हर मिनट 78 आवेदन, HSSC चेयरमैन ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े आखिरी दिन बढ़ी अफरातफरी – 10 और 11 जून को लाखों उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन, सोशल मीडिया पर चेयरमैन ने तोड़े भ्रम के गुब्बारे

0
Screenshot 2025-08-25 220510

हरियाणा डेस्क: हरियाणा CET 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पर अभ्यर्थियों का उत्साह चरम पर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने खुलासा किया है कि 12 जून की रात 12:00 से 12:01 बजे के बीच केवल एक मिनट में 78 आवेदन दर्ज हुए।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर CET रजिस्ट्रेशन के आधिकारिक आंकड़े साझा किए और कहा कि पोर्टल को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

👉 जारी आंकड़े इस प्रकार हैं:

  1. 10 जून को 1,08,013 आवेदन प्राप्त हुए।

  2. 11 जून को 1,62,472 आवेदन मिले।

  3. 12 जून को केवल एक मिनट में 78 आवेदन दर्ज हुए।

चेयरमैन ने साफ किया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *