Haryana CET 2025: परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइन, सेंटर पर न हो परेशानी CET परीक्षा 26-27 जुलाई: UMС नियमों और जरूरी निर्देशों को जानें, समय से पहले पहुंचना होगा अनिवार्य

0
Screenshot 2025-08-22 152629

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में CET 2025 परीक्षा शुरू होने में अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। परीक्षा चार शिफ्टों में आयोजित होगी और नकल रोकने के लिए इस बार अनुचित साधन प्रयोग (UMC) नियम लागू किया गया है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी होंगी।

जरूरी बातें:

  • परीक्षा 26 और 27 जुलाई को दो-दो शिफ्टों में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11:45 बजे और दूसरी दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक।

  • अभ्यर्थी परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पहुंचें।

  • केवल एडमिट कार्ड (रंगीन प्रिंट) और पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

  • अमृतधारी सिखों को धार्मिक चिह्न पहनने की छूट, महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति।

  • पेन-पेपर या पेंसिल सेंटर पर ले जाना मना, आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • हॉल में घड़ी पहनना मना, हर हॉल में घड़ी लगी होगी।

  • मोबाइल, ईयरफोन, हैंडवॉच और बैग नहीं ले जा सकते, इन्हें गेट या हॉल बाहर रखने की सुविधा उपलब्ध।

  • परीक्षा का समय 1 घंटा 45 मिनट, कुल 100 प्रश्न होंगे।

  • नकल या UMC का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी 5 साल तक HSSC की किसी भी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।

  • परीक्षा के बाद OMR शीट और प्रश्न पुस्तिका अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकते हैं, लेकिन चारों शिफ्टों के पेपर पूरी तरह समाप्त होने तक विश्लेषण न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *