Haryana CET 2025: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, परीक्षा की तारीख हुई फाइनल 26 और 27 जुलाई को दो-दो शिफ्टों में होगा ग्रुप-C पदों के लिए एग्जाम, HSSC ने की आधिकारिक घोषणा
पंचकूला: हरियाणा CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2025 को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आखिरकार ग्रुप-C पदों के लिए CET परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।
आयोग के अनुसार यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित होगी।
👉 एग्जाम शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
-
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 से 11:45 बजे तक
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:15 से शाम 05:00 बजे तक
दोनों ही दिन (शनिवार और रविवार) इसी शेड्यूल में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि हरियाणा CET परीक्षा आखिरी बार 2022 में हुई थी, जो ग्रुप-C और D दोनों पदों के लिए थी। अब साल 2025 में यह परीक्षा केवल ग्रुप-C पदों के लिए करवाई जा रही है।
