Haryana CET Admit Card 2025: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड जारी, महज 11 घंटे में 9 लाख से ज्यादा डाउनलोड 26-27 जुलाई को होगी ग्रुप C परीक्षा, 13.48 लाख उम्मीदवार देंगे एग्जाम, जानें कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

0
Screenshot 2025-08-27 143029

डेस्कः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2025 ग्रुप C परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड देर रात आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर अपलोड किए गए। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मात्र 11 घंटे में ही 9,14,665 उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा –
“हरियाणा की पहचान, युवा हमारी शान। केवल 11 घंटे में 9 लाख से अधिक डाउनलोड होना अभूतपूर्व है। सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।”

इस परीक्षा में कुल 13.48 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे और यह 1500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


📌 ऐसे डाउनलोड करें HSSC CET 2025 एडमिट कार्ड

  1. HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hryssc.com पर जाएं।

  2. HSSC CET 2025 Admit Card Download Link” पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन डैशबोर्ड खुलेगा।

  4. अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।

  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

  6. पासवर्ड भूल जाने पर “Forget Your Password/CET Reg. No.” विकल्प पर क्लिक करें और OTP के जरिए नया पासवर्ड सेट कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *