Haryana CET 2024: हाईकोर्ट में आज होगी ग्रुप-C रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खोलने याचिका की सुनवाई क्या आएगा बड़ा फैसला? अभ्यर्थियों की तैयारी पर पड़ सकता है असर
चंडीगढ़: हरियाणा में ग्रुप-C कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2024 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खोलने की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस विनोद एस भारद्वाज की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।
याचिका में यह मांग की गई है कि ग्रुप-C के CET रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल दोबारा चालू किया जाए, साथ ही जो उम्मीदवार पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उन्हें अपनी जानकारी ठीक करने का समय दिया जाए। याचिका दायर करने वाले हैं: शीतल, निशा, राखी, नैसी, सुषमा और तन्नु।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस एग्जाम को जुलाई में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यदि हाईकोर्ट याचिकाओं पर निर्णय देता है, तो एग्जाम में देरी हो सकती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि ग्रुप-C भर्ती के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थियों को रिजर्व कैटेगरी का सर्टिफिकेट जमा करने में दिक्कत आती है, तो इसे एग्जाम के बाद भी जमा किया जा सकता है।
