Haryana Budget Session 2025: अब 28 मार्च तक चलेगा सत्र, 17 मार्च को सीएम पेश करेंगे बजट स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, BAC ने किया शेड्यूल में बदलाव
चंडीगढ़ डेस्क: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का शेड्यूल बदल दिया गया है। बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में फैसला लिया गया कि अब बजट सत्र 25 मार्च की जगह 28 मार्च तक चलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री 17 मार्च को बजट पेश करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें कार्यवाही को सुचारू व उत्पादक बनाने पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी पुष्टि की कि सत्र की तारीखों में बदलाव किया गया है।
बजट सत्र से पहले स्पीकर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की और तैयारियों पर चर्चा की। बता दें कि राज्यपाल का अभिभाषण हर साल के पहले सत्र की कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत करता है, जिसका संवैधानिक महत्व है।
