Haryana BPL Card: हरियाणा में 4 लाख राशन कार्डधारकों पर गिरी गाज, सरकार ने शुरू की रद्द करने की प्रक्रिया मंत्री राजेश नागर बोले– अब जरूरतमंद को ही मिलेगा लाभ, 4 लाख कार्डधारक कभी नहीं ले पाए राशन

0
Screenshot 2025-08-21 161512

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा कदम उठाया है। जांच में सामने आया है कि करीब 4 लाख राशन कार्डधारकों ने कभी भी राशन नहीं लिया। अब सरकार ने इन कार्डों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि केवल जरूरतमंद लोगों को ही योजना का लाभ मिल सके।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने पंचकूला में विभागीय समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि राशन वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इस महीने का राशन 30 मई तक सभी डिपो में पहुंच चुका था, केवल 2% दुकानों में आपूर्ति संबंधी समस्या आई थी, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

क्यों रद्द होंगे राशन कार्ड?

  • जांच में सामने आया कि 4 लाख कार्डधारकों ने कभी राशन नहीं उठाया

  • सरकार ने ऐसे कार्डों की सूची बनाने और उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • उद्देश्य है कि वास्तविक लाभार्थियों तक ही अनाज और तेल की आपूर्ति सुनिश्चित हो।

मंत्री ने यह भी कहा कि अब उपभोक्ताओं को बार-बार डिपो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि राशन एक साथ और समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *