Haryana Breaking: आज रात होगा ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश 8 से 8:15 तक घरों की लाइट बंद रखना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरियाणा डेस्क: राज्य में आज शाम ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट किया जाएगा। यह अभ्यास हवाई हमलों से बचाव और आपातकालीन रेस्क्यू की तैयारियों को परखने के लिए करवाया जा रहा है।
👉 मॉक ड्रिल का समय: शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक
👉 ब्लैकआउट का समय: रात 8 बजे से 8:15 बजे तक (15 मिनट)
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
ब्लैकआउट के दौरान ये काम बिल्कुल न करें
-
किसी भी तरह की लाइट न जलाएं
-
बाहर निकलकर सड़क पर न घूमें और शोर न करें
-
अफवाहें न फैलाएं, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर न करें
-
वाहन की हेडलाइट या इंजन चालू न रखें
-
इमरजेंसी सर्विस को बेवजह कॉल न करें
-
घर की छत या गली में टहलने से बचें
-
सरकारी आदेशों की अनदेखी न करें
क्यों करवाई जा रही है मॉक ड्रिल?
-
लोगों को सिखाना कि इमरजेंसी में घबराना नहीं, बल्कि सही कदम उठाना है।
-
ब्लैकआउट, सायरन और रेस्क्यू सिस्टम की कार्यक्षमता जांचना।
-
प्रशासन, वॉलंटियर्स और आम जनता के बीच तालमेल बढ़ाना।
-
ड्रिल में हुई गलतियों को असली आपदा से पहले सुधारना।
-
लोगों को यह समझाना कि संकट की घड़ी में उनकी भूमिका अहम है।
