Haryana: बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से नीचे पलटी, भिवानी में बड़ा हादसा टला 50 बच्चों की जान पर बन आई, कई घायल – सामने से आ रही दूसरी बस बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
भिवानी (हरियाणा) : भिवानी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव बलियाली से बवानीखेड़ा रोड पर बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल बस अचानक सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जिनमें कई बच्चे घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जहां बस गिरी, वहां खेत सड़क से करीब 7-8 फुट नीचे थे। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब प्राइवेट स्कूल की बस गांव बलियाली से लगभग 1-2 किलोमीटर दूर पहुंची और सामने से आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस को क्रॉस करने के दौरान चालक ने गाड़ी का संतुलन खो दिया। इसी वजह से बस सड़क से नीचे उतर गई।
