Haryana Breaking News: भिवानी के हांसी गेट पर भीषण आग, 6 दुकानों में करोड़ों का नुकसान भिवानी में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भिवानी डेस्क: भिवानी के हांसी गेट स्थित बैग हाउस की छह दुकानों में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। तेज लपटों और धुएं को देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शुरुआत में एक दुकान में लगी आग ने तेजी से फैलकर आसपास की दुकानों और पहली-दूसरी मंजिल तक अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अनुमानित नुकसान 50-60 लाख रुपए का हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। ऊपर-नीचे दोनों मंजिलों की दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुईं और आस-पास की दुकानों को भी नुकसान हुआ।
