Haryana का गौरव: 16 वर्षीय आशीष ने ऑस्ट्रेलिया में जीता गोल्ड, ओपन शूटिंग टूर्नामेंट में मारी बाज़ी भिवानी का शूरवीर बेटा बना इंटरनेशनल शूटिंग चैम्पियन, पिता-पुत्र की जोड़ी ने बनाया इतिहास
भिवानी डेस्क: हरियाणा के बेटे आशीष चौधरी ने 15 जून को ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। यह मुकाबला आईएसएफ इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तहत पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ।
16 वर्षीय आशीष ने पुरुष बी ग्रेड में पाँचवीं पोजीशन और ओपन में तेरहवीं पोजीशन हासिल की। उनके पिता, एडवोकेट राजनारायण पंघाल, भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर बेटा-पुत्र की जोड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई।
आशीष ने भिवानी स्थित लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी से निशानेबाजी की कोचिंग ली है। उनके ट्रेनर सूबेदार प्रदीप बैनीवाल ने बताया कि यह परिवार हरियाणा का पहला परिवार है जो एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले खेल रहा है।
पिता-पुत्र के अलावा, परिवार की बेटी आशिता और पत्नी रीना भी निशानेबाजी में माहिर हैं। आशिता इस खेल के आधार पर वेल्स में पढ़ाई कर रही हैं। आशीष अब 26 जून को भारत लौटेंगे, और भिवानी के खेल प्रेमी उनका गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी में हैं।
