गुरुग्राम में पुलिसवर्दी पर दाग: चाय-परांठे वाले से वसूली कर रहे 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार हफ्ता वसूली का पर्दाफाश, CCTV सबूतों से पकड़े गए वर्दीधारी – कमिश्नर ने किया सस्पेंड
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में कानून के रखवालों ने ही कानून की धज्जियां उड़ा दीं। चाय-परांठे की रेहड़ी से मंथली वसूली करने वाले चार पुलिसकर्मी खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए। आरोपियों में एक ASI, एक सिपाही, एक EHC और एक SPO शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार ये पुलिसकर्मी एक रेहड़ी वाले से दुकान बंद करवाने की धमकी देकर हर महीने जबरन पैसे वसूलते थे। पीड़ित दुकानदार ने तंग आकर अपनी रेहड़ी पर CCTV कैमरा लगवाया और सबूत इकट्ठा किए।
इन पक्के सबूतों के आधार पर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों को सस्पेंड कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जिन पर सुरक्षा का जिम्मा है, वो ही अगर डर फैलाने लगें तो इंसाफ की उम्मीद कहां से की जाए?
