द ग्रेट खली ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल शख्स की बचाई जान हिमाचल में हुआ भयानक एक्सीडेंट, मदद के लिए आगे आए WWE रेसलर खली
पंजाब डेस्क: मशहूर WWE रेसलर द ग्रेट खली ने एक बार फिर अपनी दरियादिली और मानवता का परिचय दिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना-अंब रोड पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया, लेकिन खली ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई।
कैसे हुई घटना?
- हादसा हिमाचल के ऊना-अंब रोड पर हुआ, जहां पंजाब के फाजिल्का निवासी गुरनाम सिंह की कार एक कैंटर से टकरा गई।
- हादसे में गुरनाम सिंह को गंभीर चोटें आईं, लेकिन कोई भी राहगीर मदद के लिए आगे नहीं आया।
- इस दौरान द ग्रेट खली, जो कांगड़ा से जालंधर जा रहे थे, को घटना की जानकारी मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
- खली ने घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया और ऊना के अस्पताल में भर्ती करवाया।
लोगों ने की खली की तारीफ
घायल के साथी ने बताया कि वे माता नैना देवी मंदिर से चिंतपूर्णी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। लोगों ने खली की इस दरियादिली की जमकर सराहना की और उनकी मानवता भरी सोच की तारीफ की।
