छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन की हालत नाजुक, हालचाल लेने जाएंगे मुख्यमंत्री

0
balaram-das-tondon

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसकी वजह से उन्हें मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिल रही खबरों के अनुसार राज्यपाल राजभवन में सुबह जब नाश्ता कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल में राज्यपाल के परिजन भी मौजूद हैं।

91 साल के बलरामजी टंडन को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से उसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अस्पताल में 50 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा राज्यपाल के स्वास्थ्य से संबंधी कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल जाएंगे।

टंडन 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने साल 1951 से 1957 तक पंजाब जनसंघ के सचिव और 1995-97 से पंजाब भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। 1969-70 के दौरान वह अकाली दल-जन संघ मंत्रालय में पंजाब के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने 1977-79 में और 1997-2002 में प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *