शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में उत्तर प्रदेश सरकार

0
800x480_949e83bf4bfcc493fc06865cd32046e8

उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सबसे पहले तो हर बार 1 जुलाई से शुरू वाले स्कूलों का शैक्षणिक सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू होगा। योगी सरकार ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल बनाने की कवायद शुरू करने का फैसला तो लिया ही है साथ ही नकल पर लगाम लागने की भी कोशिशों को तेज कर दिया है।

प्रदेश सरकार शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में है। बातचीत में उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में स्कूलों के शैक्षणिक सत्र पहली जुलाई के बजाय अब पहली अप्रैल से शुरू होगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी एवं निज़ी स्कूलों में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए एनसीईआरटी की 70 प्रतिशत किताबें शामिल रहेंगी जबकि शेष 30 प्रतिशत प्रदेश का अपना पाठ्यक्रम होगा।

पाठ्यक्रम में कबीर, तुलसी के साथ ही गणित के वैदिक फॉर्मूले भी होंगे। प्रदेश में शिक्षा व्‍यवस्‍था को डिजिटल बनाने का भी प्रस्ताव है। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में डिजिटल क्लासें शुरू होंगी। डिजिटल क्लास के लिए इसी साल तक सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में वाई-फाई लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *