भारत सरकार का चीन को करारा जवाब, चीनी सरहद पर तेजी से होगा 32 सड़कों का काम
लद्दाख में चीन की चाल को नाकाम करने के लिए गृह मंत्रालय में भारत-चीन बॉर्डर मैनेजमेंट को लेकर बड़ी बैठक हुई। बैठक गृह मंत्रालय में सेक्रेट्री, बॉर्डर मैनेजमेंट की अध्यक्षता में हो हुई, जिसमें बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) , ITBP, CPWD और गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीमा पर सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा किया जाएगा। गृह मंत्रालय में चीन के साथ तनाव के बाद एक सप्ताह में यह दूसरी बैठक ली है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा तक भारतीय सैनिकों के पहुंच को सहज और सुगम बनाने के लिए जल्द से जल्द सड़का का काम पूरा करने की तैयारी सरकार की तरफ से कर ली गई है।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि 32 सड़कों का काम जल्द पूरा किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार ने बनाई विस्तृत योजना भी बनाई है। सूत्रों के मुताबिक लद्दाख रीजन में तीन प्रमुख रास्तों का निर्माण बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन कर रहा है।
आईसीबीआर फेज़-2 यानि इंडो चाइना बार्डर रोड पर दूसरे चरण के काम में 32 सड़कों का निर्माण होना है। गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इन सड़कों के निर्माण कार्य को सारी एजेंसियों के सहयोग से और ज्यादा गति दी जाएगी।
सूत्र ने बताया कि भारत-चीन बॉर्डर रोड पर कुल 73 सड़कें बननी हैं। इसमें 12 रोड पर सीपीडब्लूडी काम कर रहा है और 61 में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ)। सड़कों के अलावा सीमावर्ती गांवों में भी बिजली, रोजगार के साधन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के काम को प्राथमिकता दी जाएगी।
