स्वर्ण जयंती: सौ साल का हुआ हरिद्वार जिला सहकारी बैंक, स्वर्ण जयंती के अवसर पर सहकारिता मेले का आयोजन

0
dhan singh

देहरादूनः लोकतांत्रिक साधन के रूप में पारस्परिक सहायता के आधार पर गठित सहकारी संस्थाओं का योगदान उत्तराखंड राज्य में अग्रणी रहा है। सहकारी संस्थाएं हमेशा से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल रही। यही वजह है कि सामुहिक सहभागित के बल पर सहाकरी संस्थाओं ने प्रदेश में बेहत्तर प्रदर्शन किया। जिससे प्रदेश के आम आदमी को लाभ पहुंचाया। सहकारिता क्षेत्र को लेकर वर्तमान प्रदेश सरकार का विशेष लगाव लगा रहा। इसी क्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डाॅ. रावत ने सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

स्वर्ण जयंती मनायेगा जिला सहकारी बैंक

हरिद्वार जिला सहकारी बैंक इस माह अपनी स्वर्ण जयंती मनायेगा। सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग आगामी 9 फरवरी को बैंक की स्वर्ण जयंती मनायेगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंक के सौ साल पूरे होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बैंक ने किसानोें, मजदूरों, महिलाओं से लेकर छोटे-बड़े उद्यमियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हरिद्वार में लगेगा सहकारिता मेला

प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इस मौके पर बताया कि जिला सहकारी बैंक की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में दस दिन का सहकारिता मेले का आयोजन किया जायेगा। इस मेले का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे। जबकि मेले का समापन हरिद्वार से सांसद और कंेद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। डाॅ. रावत ने बताया कि मेले में दिन के समय कृषि एवं सहकारिता विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जायेगा जबकि शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, कुंभ मेला आदि विशेष होंगे।

मेले में मिलेगा ऋण

वहीं हरिद्वार जिला सहकारिता बैंक के महाप्रबंधक सी.के. कमल कहना है कि जनपद में उनके बैंक की सभी 23 शाखाए लाभ में चल रही है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक के सौ साल पूरे होने पर सहकारिता विभाग की ओर से मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाये जायेंगे। इस अवसर पर बैंक द्वारा ऋण भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बैंक महिला समूहों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करेगा। वहीं इस मौके पर सहकारिता विभाग की होम मासिक पत्रिका का भी विमोचन किया जायेगा। जिसमें विभाग के समस्त विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *