मनोहर पर्रिकर फिर अस्पताल में भर्ती, इलाज के लिए जा सकते हैं यूएस

0
manohar-parrikar

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए फिर से मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंच गए हैं। मुंबई रवानगी से पहले पर्रिकर ने अपने राज्य के प्रशासनिक मामलों का प्रभार तीन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की समिति के हवाले कर वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह भी कहा कि अगर मुंबई अस्पताल के चिकित्सक सिफारिश करते हैं तो पर्रिकर को विदेश में भी भर्ती कराया जा सकता है। सीएमओ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “आज (सोमवार), मुख्यमंत्री आगे की चिकित्सा जांच के लिए मुंबई जा रहे हैं और चिकित्सक की सलाह पर आगे के इलाज के लिए वह विदेश जा सकते हैं।”

दिन भरी चली जद्दोजहद में पर्रिकर ने राज्य में सत्तारूढ़ राजनेताओं, नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ श्रंखलाबद्ध बैठकें कीं, जहां उन्होंने शासन से संबंधित निर्देश जारी किए। मुख्य कैबिनेट मंत्रियों के बीच उनसे मिलने पहुंचे नेताओं में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता और कृषि मंत्री विजय सरदेसाई और शहरी विकास मंत्री फ्रांसिस डिसूजा शामिल हैं। इन दोनों मंत्रियों के साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री सुदीन धावलीकर एक तीन सदस्यीय समिति का गठन करेंगे, जो मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में प्रशासनिक फैसले लेगी। सुदीन सोमवार को दिल्ली में ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *