जर्मन नागरिक ने किया था,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट

0
7427115t

एक जर्मनी नागरिक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट कुछ मिनट के लिए डिएक्टिवेट करने का दावा किया है। पिछले महीने ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 11 मिनट के लिए बंद हो गया था। ट्विटर के साथ काम कर चुके जर्मनी के बहतीयार ड्यूस का कहना है कि उन्होंने ही अपनी सर्विस के आखिरी दिन अमेरीकी राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट किया था।

बुधवार को एक टेक्नोलॉजी न्यूज वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में ड्यूस ने ये दावा किया है। ड्यूस मूल रूप से तुर्की के हैं और जर्मनी में उनका जन्म हुआ। सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के ऑफिस में वह कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे।

हालांकि, अब ड्यूस का कहना है कि उन्होंने जान बूझकर ऐसा नहीं किया था। उन्होंने ट्रंप का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर साइलेंट किया था. उन्होंने सोचा नहीं था कि अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। बता दें कि ड्यूस पहले कैलिफोर्निया में एक मुस्लिम कम्युनिटी सेंटर में वॉलन्टियर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे।

ड्यूस का कहना है कि तब अगर ये बात सामने आती, तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता था। हालांकि, ट्विटर ने अभी कंफर्म नहीं किया है कि ड्यूस वही कर्मचारी है, जिन्होंने ट्रंप का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *