पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की पत्नी का निधन

heera singh bisht

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की पत्नी प्रेमलता बिष्ट का 3 अगस्त को निधन हो गया है. प्रेमलता बिष्ट लंबे समय से बीमार चल रही थीं। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। बुधवार तड़के तीन बजे घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रेमलता बिष्ट 62 साल की थीं।

प्रेमलता बिष्ट एक राजनेता की पत्नी होने के नाते अक्सर चुनावों में प्रचार प्रसार करती हुई नजर आती थीं। हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री रहे हैं और पार्टी में एक वरिष्ठ नेता होने के नाते संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी उन्होंने काम किया है।