5 मई को रवाना होगी चारधाम यात्रा के लिए पहली बस

0
uttarakhand-chardham-yatra.

ऋषिकेशः चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत भले ही सात मई से होगी लेकिन यात्रा की पहली बस पांच मई को ऋषिकेश से रवाना होगी। इसके लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। समिति का कहना है कि पांच मई को चारधाम यात्रा के लिए विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद तीर्थ यात्रियों से भरी बस को यात्रा के लिए रवाना किया जायेगा।

बीटीसी परिसर में आयोजित संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक में यात्रा का संचालन करने के लिए पांच समितियों का गठन किया गया। इन समितियों में वित्त, कार्यालय, चेक पोस्ट, यातायात और प्रशासनिक समिति शामिल है। बैठक में चारधाम यात्रा में बसों के संचालन के लिए लाॅटरी प्रक्रिया अपनाने पर सहमती जताई गई। जिसके लिए 20 अप्रैल का समय नियत किया गया है। जिसमें करीब 15 सौ बसें शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *