Haryana News: फतेहाबाद में बनेगा पहला भव्य चेरिटेबल अस्पताल, 15 करोड़ की लागत से होगा निर्माण जरूरतमंदों को मिलेगा सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज, श्री राम सेवा समिति ने उठाया सराहनीय कदम

0
Screenshot 2025-08-25 151217

फतेहाबाद डेस्क: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने जा रहा है। जिले का पहला चेरिटेबल अस्पताल अब जल्द ही शहरवासियों की सेवा के लिए तैयार होगा। इस अस्पताल का निर्माण श्री राम सेवा समिति की ओर से खैरातीखेड़ा रोड पर किया जा रहा है। शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी जिंदल व अग्रवाल सभा के संरक्षक देवीदयाल तायल ने भूमि पूजन किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान धर्मपाल बुढ़लाडिया ने की।

बुढ़लाडिया ने कहा कि यह अस्पताल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। यहां मरीजों को कम लागत पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। अभी तक फतेहाबाद में चेरिटेबल अस्पताल न होने के कारण लोगों को बाहर शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या खत्म होगी।

संस्था के सचिव ज्ञानचंद मित्तल और उपप्रधान राजेंद्र मोदी ने बताया कि इस अस्पताल पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उदार सहयोग दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *