सिंघु बॉर्डर पर भारी हंगामा, किसानों और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

d063201c449437fa326a37c5494f7912_342_660

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान प्रदर्शनकारियों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बवाल हुआ हुआ। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई और एक दूसरे पर हमला किया गया। स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे और हाईवे खाली करने की मांग की गई। इस दौरान किसानों के टैंट भी उखाड़े गए। हंगामा बढ़ने के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

अपने आपको स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का समूह सिंघु बाॅर्डर पर जमा हुआ और बाॅर्डर को खाली करने की मांग की। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में जारी संघर्ष और पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, इस बवाल के बीच कई लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

गौरतलब है कि कल यानी गुरुवार को भी स्थानीय लोगों ने सिंघु बॉर्डर पर धरने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि कल पुलिस ने इनको वहां से खदेड़ दिया था।