एक्सक्लूसिव वीडियोः पंचायत चुनाव में खरीद-फरोख्त, ताक पर नियम-कानून

0
dastavej

देहरादून/ चमोलीः प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खरीद-फरोख्त पर नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार लगाम नहीं लगा पाई। प्रदेश के 12 जिलों में हो रहे ब्लाॅक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में जमकर धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल हो रहा है। पंचायत सदस्यों को पैंसों का लालच दिया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी इस ओर कड़े कदम नहीं उठा पाई है। वहीं चमोली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों के लोग पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने पर तुले हैं। ‘दस्तावेज डाॅट इन’ के हाथ एक्सक्लूसिव वीडियो लगा है, जिसमें देवाल के जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी को धमकाया जा रहा है और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इस वीडियो में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी भी नजर आ रहे हैं, जो जिला पंचायत सदस्य पर समर्थन देने के लिए दबाव बना रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *