एक्सक्लूसिव न्यूजः यूजेवीएनएल में बही उल्टी गंगा, दो दिन बाद मनायेगा राज्य स्थापना दिवस

0
ujvnl 1

देहरादूनः एक ओर जहां राज्य स्थापना की धूम है, प्रत्येक सरकारी और गैर सरकारी विभाग राज्य स्थापना दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में अकंठ डूबे उत्तराखंड जल विद्युत निगम में उल्टी गंगा बह रही है। निगम राज्य स्थापना दिवस और खुद के स्थापना दिवस को दो दिन बाद मनाने जा रहा है। इसके लिए प्रबंधक निदेशक की ओर से बकायदा एक कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है। इस कार्यालय ज्ञाप में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को 11 नबम्बर को उपस्थिति रहने के लिए कहा गया है।

वहीं आपके लोकप्रिय न्यूज पोर्टल ‘दस्तावेज’ ने जब स्थापना दिवस कार्यक्रम को दो दिन बाद मनाने के कारण जानने की कोशिश की, तो पता चला कि यूजेविएनएल के प्रबंधक निदेशक को राज्य स्थापना दिवस और निगम के स्थापना दिवस को मनाने की फुर्सत ही नहीं है। उन्हें राज्य के स्थापना दिवस से कोई सरोकार नहीं है और न वह निगम के स्थापना में कोई रूचि रखते हैं। वे अपने काम को राज्य और निगम के स्थापना दिवस से कहीं ज्यादा अहम मानते हैं। यही वहज है कि उन्होंने स्थापना दिवस को समय पर बनाने की बजाय दो दिन बाद मनाने की ठानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *