एक्सक्लूसिव न्यूज़ः लाॅटरी के जरिये तय हुआ घाट ब्लाॅक प्रमुख
चमोलीः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चमोली जनपद के घाट ब्लाॅक में प्रमुख पद पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही। जिसमें भाजपा की उम्मीदवार भारती फस्र्वाण को 15 वोट हासिल हुए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बिष्ट को भी 15 मत प्राप्त हुए। जिसके चलते ब्लाॅक प्रमुख का पद बराबरी पर रहा। जिसके बाद प्रमुख पद के लिए लाॅटरी सिस्टम अपनाया। जिसमें भाजपा की भारती फर्स्वाण ने बाजी मारी।
उधर बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व राज्य मंत्री सुदर्शन सिंह कठैत ने प्रमुख पद पर भाजपा को मिली जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लोकप्रियता बढ़ रही है। जिसके चलते उन्होंने लोकसभा, विधानसभा उप चुनाव और अब पंचायत चुनावों में भाजपा को विजयश्री दिलाई।
