फेयरवेल पार्टी के बाद भी कुलपति का चार्ज दिए बगैर प्रो० पीपी ध्यानी दून रवाना,
देहरादून। श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० पीपी ध्यानी का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया है। उनके कार्यकाल की समाप्ति होने पर बाकायदा विवि के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनको फेयरवेल पार्टी भी दी है। लेकिन कुलपति पीपी ध्यानी विश्वविद्यालय के किसी भी सक्षम अधिकारी या प्रोफेसर को कुलपति को चार्ज दिए देहरादून को रवाना हो गये। जिसने कई सवालों को जन्म दे दिया है।

राज्यपाल सचिवालय को ओर से विश्वविद्यालय कुलपति को इस संबंध में निर्देशित भी किया जा चुका है और अवगत भी कराया जा चुका है कि 30 नवम्बर को कार्यकाल समाप्त होना है। लेकिन बावजूद इसके कुलपति पीपी ध्यानी बिना किसी को चार्ज दिए देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। जिससे साफ है डबल इंजन की सरकार के अधिकारी सरकार व राजभवन को अपने तरीके से हांक रहे हैं। और राजभवन के पत्र का इंतजार कर अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसा मालूम पड़ता है कि पीपी ध्यानी को ऐसा लगता है कि राजभवन दोबारा उन्हें उन्हें कुलपति पद पर भेजा जाएगा और वह इस पद पर बने रहेंगे। इसी आत्मविश्वास के चलते शायद उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी विवि के किसी सक्षम अधिकारी को चार्ज देना मुनासिब नहीं समझा।
शाम 5 बजे का कुलपति पीपी ध्यानी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। शासन की ओर से अभी तक उसके कार्यकाल का विस्तार नहीं किया गया है। लिहाजा नियमानुसार पीपी ध्यानी को कुलपति का चार्ज विवि के किसी सक्षम अधिकारी या प्रोफेसर को सौप कर इसकी इतिला शासन व राजभवन को सूचित कर दिया जाना चाहिए था। लेकिन पीपी ध्यानी ने की ओर से इन नियमों को पालन नहीं किया गया।
राजभवन की दी थी ये नसीयत

डॉ० ध्यानी ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में कुलपति की नियुक्ति चयन प्रक्रिया के लिए चार महीने पहले राजभवन को पत्र प्रेषित किया था। जिसमें उन्होंने अवगत कराया था कि उनका कार्यकाल मात्र 4 माह का शेष है। लिहाजा कुलपति की नियुक्ति की चयन प्रक्रिया शासन की ओर से की जानी चाहिए, ताकि ठीक समय पर नियमित कुलपति की नियुक्ति हो सके। कुलपति की ओर से राजभवन को सुझाव दिया गया कि कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया उनके कार्यकाल की समाप्ति से तीन चार महीने पहले ही हो जानी चाहिए। साथ में उन्होंने कहा था कि कामचलाऊ व्यवस्था से विवि की साख खराब होती है। लेकिन राजभवन को नसीहत देने कुलपति डा० पीपी ध्यानी बुधवार को नियमों का पालन किये बगैर विवि की विदाई पार्टी खा पीकर सक्षम अधिकारी को कुलपति का चार्ज दिए बगैर निकल गये।
