ई-मीडिया ने बदली पत्रकारिता की परिभाषा

0
final (1)

देहरादूनः मीडिया के विभिन्न पहलुओं को जानने-समझने के लिए दून बिजनेस स्कूल में एक गोष्ठि का आयोजन किया गया। इस कानक्लेव में विशेषज्ञों ने अपने विचार रख छात्र-छात्राओं से संवाद कर अपने अनुभवों को साझा किया। मीडिया पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन मोहित अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने समाचार चैनलों का राजनीतिक दलों के पक्ष में ध्रुवीकरण, ई-न्यूज का परम्परागत न्यूज मीडिया एवं शासन पर प्रभाव, स्टिंग आपरेशन, नैतिक अथवा कानूनी स्वरूप विषय पर विस्तार से र्चचा की। संस्थान के चेयरमैन अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को मीडिया के ध्रुवीकरण का हिस्सा न बनने की सलाह दी।

कार्यक्रम में भारतीय सेवा प्रसारण के उपनिदेशक रहे डा. केके रत्तू, उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, उच्चतर शिक्षा कमेटी की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भारद्वाज, दस्तावेज डाॅट इन वेब पोर्टल के फाउंडर मेंबर शक्ति सिंह बत्र्वाल, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मनसेरा, अनुराग त्रिपाठी, संजीव कंडवाल, राहुल कोटियाल और अमरजीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये। इस दैरान प्रश्नकाल सत्र में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्रों के प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *