मायवती का अखिलेश यादव पर हमला, बोली- पहले ही अपने एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया

akhileshyadav-mayawati

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। लेकिन राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ अभी नहीं थमा है। इसबार बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला किया है। मायावाती ने एक साथ दो-दो ट्वीट कर समाजवादी पार्टी को बीजेपी का बी टीम बताया है।

साथ ही बीएसपी सुप्रीमो ने अपने ट्वीट में कहा है ‘यूपी में अंबेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं और संस्थानों के नाम बदल दिए। ये निंदनीय और शर्मनाक भी है।’

आपको बात दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने बीएसपी को बीजेपी की बी टीम बताते हुए मायावती पर बीजेपी से मिले होने के आरोप लगाए थे। अब मायावती ने इन्ही आरोपों पर पलटवार किया है।