कारगिल में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

Earthquake

कारगिल में भूकंप से धरती कांप गई। ये भूकंप सुबह 9.30 बजे आया। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है।

क्यों आता है भूकंप ?

आपको बता दें कि भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।