पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी: अब चंडीगढ़ सचिवालय में ई-पास से मिलेगा एंट्री का आसान तरीका

0
Screenshot (273)

पंजाब सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए लॉन्च की ई-पास सेवा, अब विज़िटर पास के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन।

चंडीगढ़ : नए साल से पहले पंजाब सरकार ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए एक और डिजिटल पहल की शुरुआत की है। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने आज घोषणा की कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-1 और 2 में विज़िटर पास के लिए अब ई-पास सेवा शुरू कर दी गई है।

डिजिटल पहल के फायदे:

  • अब नागरिक और सरकारी अधिकारी connect.punjab.gov.in पोर्टल के माध्यम से या सचिवालय के रिसेप्शन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पास की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा भी मिलेगी।
  • पास को मंजूरी मिलने पर आवेदक को SMS या WhatsApp पर QR कोड मिलेगा।
  • सचिवालय में एंट्री के लिए विज़िटर को सिर्फ QR कोड और ID प्रूफ दिखाना होगा।

प्रक्रिया में बड़ा सुधार:
इस पहल से विज़िटर पास प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और कागजी कार्यवाही से मुक्त हो जाएगी। प्रशासनिक सुधार मंत्री ने बताया कि इससे न केवल नागरिकों का समय बचेगा बल्कि सचिवालय में आने वाले लोगों और सरकारी अधिकारियों का अनुभव भी बेहतर होगा।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा:
“यह डिजिटल कदम हमारे नागरिक-केंद्रित शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रक्रिया को सरल बनाकर और कागजी कार्यवाही खत्म करके हम सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए और भी अधिक सुलभ बना रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *