सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत, एसडीएम और गनर जख्मी

sdm sangeeta

हरिद्वार। लक्सर-रूड़की मार्ग पर सड़क हादसे में लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया और उनके गनर के जख्मी होने की खबर है। जबकि उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक ट्रक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एसडीएम के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उप जिलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। एसडीएम लक्सर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।