डीएम सोनिका ने कटा-पत्थर पहुंच यात्रा इंतजामों का लिया जायजा

dm sonika

देहरादून। गुरूवार को डीएम श्रीमती सोनिका ने हरबर्टपुर बस अड्डा एवं कटापत्थर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की एवं उनका हाल-चाल भी जाना।

डीएम सोनिका ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा हेतु पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए कटापत्थर व हरबर्टपुर में सभी मूलभूत सुविधाएं बनाने मातहत अफसरों को निर्देश भी दिए।

डीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद भारी संख्या में यात्री पंहुच रहे हैं। यात्रा व्यवस्थित हो, इसके लिए यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को विकासनगर से निर्धारित संख्या भेजे जा रहा हैं। कटापत्थर से यमुनोत्री के लिए जांच के बाद ही यात्री वाहन रवाना किए जा रहें हैं। कटापत्थर में भी यात्रियों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। मोबाइल शौचालय, पीने के पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की गयी है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर लाल शाह, कोतवाल राजेश शाह सहित प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।