पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में मनाया जाएगा किसान-जवान सम्मान दिवस

modi

बीजेपी के किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर देश के प्रत्येक जिलों में भारत के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले प्रगतिशील किसानों व भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित करेगा।

 

इस कार्यक्रम को चुनाव के नजरिए से भी देखा जा रहा है ,दिल्ली की सीमा पर पिछले कई महीनों से किसान तीन नए कृषि कानून को रद्द करने की मांग लेकर धरने पर बैठे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन के बहाने भाजपा जवानों के साथ-साथ किसानों तक पहुंच कर अपनी बात रखना चाहती है ताकि आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी को नुकसान न हो ।